सीवान, मार्च 19 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के छपियाँ बुजुर्ग और बड़रम पैक्स में मंगलवार को प्रशासनिक निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया। पूरे दिन मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। छपियाँ बुजुर्ग पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए तीन तथा सदस्य पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में थे, जबकि बड़रम पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान के दौरान कुल 4893 मतदाताओं में से 2079 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो लगभग 41 प्रतिशत रहा। इनमें 1108 पुरुष और 971 महिला मतदाता शामिल रहीं। छपियाँ के तीन बूथों पर 1393 मतदाताओं में 784 ने मतदान किया, जबकि बड़रम के पांच बूथों पर 3500 में से 1295 मत पड़े। इस दौरान बीडीओ राह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.