सीवान, फरवरी 28 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र में लंबे समय से डिग्री कॉलेज की कमी को दूर करने की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर पहल तेज हो गई है। गुरुवार को एडीएम इश्तियाक अहमद अंसारी ने हुसैनगंज पहुंचकर एमएस हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज परिसर में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के लिए चिह्नित स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भूमि की उपलब्धता, पहुंच मार्ग और अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। एडीएम ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज स्थापित करना है, ताकि विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राएं मैट्रिक और इंटर के बाद उच्च शिक्षा से वंचित न रहें। हुसैनगंज जैसे ऐतिहासिक प्रखंड, जिसने देश को पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद दिए, वहां आजादी के इतने वर्षों बाद भी डिग्री कॉलेज का न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। निरीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.