सीवान, फरवरी 17 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड के दो उच्च विद्यालयों को मैट्रिक परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिसके लिए शिक्षा विभाग व स्कूल प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं। आज से होने वाली मैट्रिक परीक्षा के लिए हुसैनगंज स्थित एमएस उच्च विद्यालय सेन्टर कोड 9234 के परीक्षा केन्द्र पर 31 विद्यालयों के कुल 2193 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे जिसमें प्रथम पाली में 1035 तथा द्वितीय पाली में 1158 छात्र शामिल होंगे। वहीं रसीदचक के गयादास कबीर उच्च विद्यालय में 11 विद्यालयों की कुल 1280 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें प्रथम पाली में 635 एवं द्वितीय पाली में 645 छात्राएं शामिल रहेंगी। इसके लिए विभिन्न जगहों से आए वीक्षकों का सोमवार को योगदान कराया गया। इस दौरान केंद्राधीक्षक समेत विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार...