हुसिर और दियांकेल पंचायत में जल संरक्षण के कार्यों का लिया जायजा
रांची, अगस्त 13 -- तोरपा, प्रतिनिधि। पंचायतों को जल के मामले में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पंचायती राज विभाग की ओर से बुधवार को तोरपा प्रखंड में 'जल पर्याप्त पंचायत' की अवधारणा पर अध्ययन भ्रमण कराया गया। भ्रमण में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधि और विभागीय पदाधिकारी शामिल हुए। दल ने हुसिर पंचायत के गोपला गांव और दियांकेल पंचायत के गुफू गांव का दौरा कर जल पर्याप्त पंचायत के तहत किए गए कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन की जानकारी ली:
पंचायत स्तर पर जल संरक्षण के प्रयास अध्ययन भ्रमण के दौरान प्रतिनिधियों ने पंचायत स्तर पर जल संरक्षण, जल स्रोतों के संवर्धन, वर्षा जल संचयन और जल के समुचित प्रबंधन के लिए किए जा रहे प्रयासों को देखा। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थानीय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.