जमशेदपुर, जून 29 -- सोनारी स्थित ट्राइबल कल्चर सेंटर में आदिवासी सुरक्षा परिषद की ओर से एक विशेष बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन किया गया। हुल महा की पूर्व संध्या पर आयोजित इस सम्मेलन में समाज के कई प्रबुद्ध लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज की वर्तमान स्थिति, उनकी संस्कृति के संरक्षण और अधिकारों की रक्षा जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित वक्ताओं ने हुल क्रांति के शहीदों को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने और समाज को एकजुट व जागरूक बनाने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...