जमशेदपुर, जून 30 -- जमशेदपुर।हुल दिवस के पावन अवसर पर मुखी समाज विकास समिति, झारखण्ड प्रदेश के तत्वावधान में प्रदेश अध्यक्ष भास्कर मुखी के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भुइयांडीह स्थित वीर क्रांतिकारी सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर भास्कर मुखी ने कहा कि हुल दिवस केवल एक स्मृति दिवस नहीं, बल्कि अन्याय, शोषण और दमन के विरुद्ध संघर्ष, स्वाभिमान और सामाजिक चेतना का प्रतीक है। सिद्धू-कान्हू का बलिदान आज भी समाज को एकजुट होकर अपने अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए प्रेरित करता है। यह भी पढ़ें- वीर शहीदों का संघर्ष आज भी देता है अन्याय के विरुद्ध लड़ने की प्रेरणा : कांग्रेस उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज में एकता, भा...