रामगढ़, जुलाई 1 -- मांडू, निज प्रतिनिधि। हूल दिवस के अवसर पर मंगलवार को हेसागढ़ा स्थित झामुमो के केंद्रीय महासचिव फागु बेसरा के आवासीय कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान संथाल हूल के महानायक सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव तथा वीरांगना फूलो-झानो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया गया। कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त मंत्री फागु बेसरा और झामुमो के केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।सभा को संबोधित करते हुए फागु बेसरा ने कहा कि वर्ष 1855-56 का संथाल हूल देश के स्वतंत्रता संग्राम का पहला जनविद्रोह था।सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंकते हुए जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी। यह भी पढ़ें- भोगना...