मुरादाबाद, मार्च 5 -- कपूर कंपनी स्थित हुल्का देवी मंदिर पर होली के बाद लगने वाला चौदह दिवसीय बसौड़ा गुरुवार से आरंभ हो गया। पहले दिन सुबह छह बजे मंदिर खुलने से पहले ही श्रद्धालुओं ने पहुंचना शुरू कर दिया। महंत बीएन गोस्वामी ने बताया कि कपाट खुलते ही माता के जयकारे गूंजने लगे। श्रद्धालुओं ने शीतला माता को बासी भोजन का भोग लगाया और मंदिर परिसर में ही बैठकर बसौड़े का प्रसाद ग्रहण किया। अभिभावकों के साथ आए बच्चों ने मेले का आनंद लिया। उन्होंने झूले झूले और खेल खिलौनों की भी खरीदारी की। मंदिर श्रद्धालुओं के लिए रात दस बजे तक खुला रहा। व्यवस्था में महंत बीएन गोस्वामी सहित नवीन गोस्वामी, मयंक, आदर्श गोस्वामी एवं ऊषा गोस्वामी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...