हुलासगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत 10 महिलाओं का सफल बंध्याकरण
जहानाबाद, मई 30 -- हुलासगंज निज संवाददाता । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज में परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को विशेष बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 10 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर प्रियंका राज एवं डॉक्टर ऋषिकांत की देखरेख में किया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सभी महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद सुरक्षित तरीके से ऑपरेशन संपन्न कराया गया। ऑपरेशन के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों की टीम पूरी तरह सक्रिय रही तथा महिलाओं को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं देखभाल भी उपलब्ध कराई गई। चिकित्सकों ने बताया कि परिवार नियोजन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाना तथा छोटे एवं सुखी परिवार के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने महिलाओं से परिवार न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.