जहानाबाद, जून 3 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित टीकाकरण अभियान का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। अभियान के तहत कुल 15 सत्र स्थलों पर टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 133 बच्चों एवं 14 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण अभियान के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने निर्धारित सत्र स्थलों पर पहुंचकर बच्चों को आयु के अनुसार आवश्यक टीके लगाए। वहीं गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने के लिए जरूरी टीकाकरण सेवाएं प्रदान की गईं। अभियान में एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं की सक्रिय भूमिका रही। उन्होंने घर-घर जाकर लाभार्थियों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया और उन्हें सत्र स्थलों तक पहुंचाने में सहयोग किया। यह भी पढ़ें- बिन्द में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों क...