हुलासगंज में वैक्सीनेटरों की हड़ताल से एफएमडी टीकाकरण ठप
जहानाबाद, अगस्त 24 -- पशुओं को खुरपका-मुंहपका होने की आशंका से किसान चिंतित हुलासगंज प्रखंड क्षेत्र में 16 हजार पशुओं के लिए उपलब्ध कराया गया है टीका का डोज हुलासगंज, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र में पशुओं को खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) रोग से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान पर वैक्सीनेटरों की हड़ताल का असर पड़ने लगा है। वैक्सीनेटरों के हड़ताल पर चले जाने तथा पशु चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति अन्यत्र कर दिए जाने से एफएमडी टीकाकरण का कार्य पूरी तरह ठप हो गया है।
टीकाकरण अभियान की स्थिति गौरतलब है कि दस जुलाई से पुरे राज्य में इस बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। बताया जाता है कि पशुओं को खुरपका-मुंहपका जैसी संक्रामक बीमारी से बचाने के लिए विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। हुलासगंज प्रखंड क्षेत्र में 16 हजार पश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.