जहानाबाद, फरवरी 10 -- हुलासगंज, निज संवाददाता प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज में फाइलेरिया उन्मूलन के तहत सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया गया। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रखंड के प्रत्येक गांव और हर घर तक पहुंचकर लोगों को अल्बेंडाजोल एवं डीईसी की दवा उपलब्ध कराना और आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से उम्र के अनुसार उनके सामने ही दवा का सेवन कराना है, ताकि रोग पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए प्रखंड स्तर पर 51 टीमों एवं 5 सुपरवाइजरों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रत्येक टीम में दो दवा वितरक शामिल रहेंगे, जो घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.