जहानाबाद, अप्रैल 11 -- हुलासगंज, निज संवाददाता प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कुटीर ज्योति योजना के अंतर्गत सोलर लैंप एवं सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। इस योजना के तहत लाभुकों से सहमति पत्र भरवाया जा रहा है, जिसमें विशेष रूप से जीविका दीदियों एवं अन्य पात्र सदस्यों को शामिल किया गया है। बिजली विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए डाटा के आधार पर चयनित लाभुकों के बीच कार्य किया जा रहा है। विभागीय निर्देशानुसार, जिन लाभार्थियों के घर की छत पक्की है और कम से कम 75 वर्ग मीटर क्षेत्रफल उपलब्ध है, उन्हीं के छत पर सोलर पैनल स्थापित किया जाएगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराना है, जिससे बिजली की समस्या से जूझ रहे परिवारों को राहत मिल सके। साथ ही, जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं को भी इस...