जहानाबाद, फरवरी 23 -- हुलासगंज, निज संवाददाता स्थानीय इंडिया वन नामक एटीएम से सोमवार को एटीएम फ्रॉड का एक मामला सामने आया है। इंडिया वन नामक एटीएम में खुदौरी निवासी सत्येंद्र महाराज के एटीएम कार्ड का दुरुपयोग करके उनके बैंक खाते से पैसे निकाल लिए गए। इस घटना में बताया गया कि जब सत्येंद्र महाराज अपने एटीएम कार्ड से पैसे निकाल रहा था तो यह एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। तब उसके पीछे खड़े व्यक्ति द्वारा बताया गया कि कार्ड फंसने पर घंटों बाद टेक्निशियन आकर निकालता है। उसके बात पर विश्वास कर वे बाजार में चले गए। लेकिन कुछ ही देर में जब मोबाइल पर पंद्रह हजार रुपए निकलने का मैसेज आया तो भागकर एटीएम में पंहुचते तो न तो एटीएम कार्ड मिला और न ही कोई व्यक्ति। बाद में पीड़ित ने अपना कार्ड बंद (ब्लॉक) करवाया और पुलिस को सूचना दी । स्थानीय लोगों ने बताय...