जहानाबाद, मार्च 1 -- हुलासगंज। होली पर्व के मद्देनजर हुलासगंज थाना परिसर में गुंडा परेड का आयोजन किया गया, जिसमें महज 12 लोग ही शामिल हो सके। थानाध्यक्ष अरविंद किशोर द्वारा बताया गया कि हुलासगंज थाना परिसर में 39 लोगों का नाम इस पंजी में दर्ज है। वैसे तो हर महीने इस परेड का आयोजन होता है, लेकिन होली पर्व को देखते हुए थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के उद्देश्य से गुंडा परेड का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति परेड में शामिल नहीं हुए हैं, उन पर कार्रवाई निश्चित तौर पर होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...