बिजनौर, मार्च 5 -- नूरपुर। होली हवन व रंग जलूस में हुरियारों ने जमकर रंग गुलाल उड़ाया। होली के खेले रंग गुलाल से हुरियारों के चेहरों के साथ ही नगर की सड़कें एवं नालियों का पानी तक होली के रंग से सराबोर हो गया। बुद्धवार की सुबह प्राचीन शिव मंदिर पर होली समिति पदाधिकारियो एवं श्रद्धालुओ द्वारा पूजन के बाद समिति के अध्यक्ष अजयवीर चौधरी एवं जगेन्द्रदत्त शर्मा द्वारा नारियल फोड़कर होली हवन जलूस का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका चैयरमैन पुत्र डॉ गगनप्रताप सिंह, अंकित जोशी, पूर्व अध्यक्ष अनिल चौहान, रितेश कुमार एडवोकेट, रोहिताश सिंह सिसोदिया, सतीश ठेकेदार, अशोक राजपूत, धर्मेंद्र जोशी, प्रणयमनु गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता, हितेंद्र राजपूत, सुधीर चौहान, मुकुल गुप्ता, हरभजन सिंह अमन व प्रेमपाल रवि आदि रहे। होली हवन जलूस प्राचीन शिवमंदिर से शुरू ...