बरेली, मार्च 4 -- आस्था, उल्लास और परंपरा का अद्भुत संगम मंगलवार को चाहबाई क्षेत्र में देखने को मिला, जब प्राचीन श्री नरसिंह भगवान की भव्य शोभायात्रा पूरे धार्मिक जोश के साथ निकाली गई। भगवा ध्वज दिखाकर यात्रा का शुभारंभ प्रेम नगर थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने किया। पूजन-अर्चन के बाद जैसे ही शोभायात्रा आगे बढ़ी, ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा। होली के गीतों पर लोग जमकर झूमे और अबीर-गुलाल की खुशबू से शोभायात्रा का रास्ता महक उठा। शोभायात्रा का शुरुआत समिति के अध्यक्ष पंडित विजय शर्मा (मन्नू महाराज) ने भगवान नरसिंह के विधि-विधान से पूजन और आरती से की। आरती के बाद भगवान को रथ पर विराजमान कर यात्रा को रवाना किया गया। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण, श्री राम दरबार, भारत माता, भोलेनाथ, हनुमान जी व मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की ...