औरैया, मार्च 5 -- सहार, संवाददाता। सहार कस्बे में होली का पर्व पारंपरिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। रंगों के इस त्योहार पर कस्बे में हुरियारों की टोली बैंड-बाजों की धुन के साथ पूरे क्षेत्र में घूम-घूमकर होली खेलती नजर आई। सुबह से ही हुरियारे बिधूना रोड से लेकर मुख्य बाजार तक घर-घर पहुंचे और लोगों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। ढोल-नगाड़ों की थाप और होली गीतों के बीच हुरियारे जमकर नाचे। दोपहर तक पूरा कस्बा रंगों से सराबोर रहा और चारों ओर फाग गीतों की गूंज सुनाई देती रही। कस्बे के लोगों ने भी हुरियारों का स्वागत करते हुए उन्हें रंग-गुलाल लगाया और मिष्ठान वितरित कर पर्व की खुशियां साझा कीं। पूरे दिन कस्बे में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। इस दौरान ग्रीस तोमर, विमलेश शर्मा, संजय मिश्रा, सोनू कुशवाहा, कमलेश राजपूत, मनोज र...