हजारीबाग, फरवरी 25 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । शहर के बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र अंतर्गत हुरहुरू मोहल्ले में बुधवार को पूर्वाहन 10 बजे एक सुनसान पड़े कुएं से युवक का शव बरामद किया गया। शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने कुएं में तैरता हुआ शव देखकर बड़ा बाजार ओपी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय नागरिकों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। मृतक की पहचान हुरहुरू निवासी लालू यादव के रूप में की गई है। परिजनों ने आशंका जताई है कि लालू यादव की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को कुएं में फेंक दिया गया है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की टीम को मंगाया फिर आसपास के क्षेत्र की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.