हजारीबाग, मार्च 2 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि शहर के बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र के हुरहुरू मुहल्ला से कुओं में ललू गोप के शव मामले का खुलासा हो गया है। नशे के चक्कर में यह हत्या हुई है। पुलिस ने छह दिन के अंदर इस काण्ड का उदभेदन कर दिया है। हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है यह जानकारी सदर एसडीपीओ अमित आनंद ने संवाददाता सम्मेलन मे दी। उन्होंने बताया कि जिले में बडाबाजार ओपी क्षेत्र के हुरहुरू क्षेत्र में 24 फरवरी को सुबह 09.30 बजे पासवान मुहल्ला के कुओं में एक शव की बरामद हुआ था। जिसकी पहचान कम में सिकेन्द्र कुमार उर्फ ललू गोप की रूप में हुई थी। इस संदर्भ में मृतक के भाई संजय कुमार, पिता माथुर गोप. ग्राम हुरहुरू, थाना बड़ाबाजार के दिये गये आवेदन के अधार पर सदर बडाबाजार थाना मे काण्ड संख्या 55/26, दर्ज किया गया था। एसपी अंजनी अंजन न...