रांची, मई 2 -- रातू, प्रतिनिधि। शिव आराधना का पर्व मंडा हुरहुरी और अगड़ु में शनिवार को झूलन कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया। झूलन में भोक्ताओं ने फूलों की बारिश की, जिसे श्रद्धालुओं ने श्रद्धा से बटोरा। मान्यता है कि झूलन के दौरान फूल पाने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इससे पूर्व अपराह्न तीन बजे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और नाचते-गाते परिक्रमा की। अगड़ु में भी भोक्ताओं ने झूला झूलकर फूल बरसाए। रात में नागपुरी कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिस पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। वहीं शुक्रवार रात धुआंसी के बाद भक्तों ने दहकते अंगारों पर चलकर फुलखुंदी कर आस्था प्रकट की। आयोजन में मुखिया कमल खलखो, मकसूदन तिग्गा, विनोद साहू, महेश महतो, राजकुमार सिंह, विनोद उरांव, शैलेंद्र मुंडा, महेश राम, गुना पाहन समेत अन्य ...