गाजीपुर, मार्च 11 -- सादात (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हुरमुजपुर में एक ही परिसर में स्थित तीन मंदिरों में चोरी का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी बुधवार की सुबह ग्रामीणों को हुई। चोरों ने शिव मंदिर, हनुमान मंदिर और दुर्गा मंदिर को निशाना बनाया और मां दुर्गा की प्रतिमा पर लगे सोने का मांगटिका और नथिया को चुरा लिया। इसके साथ ही, तीनों मंदिरों के बाहर टंगे पांच से छह पीतल का घंटा भी चुरा लिया। यही नहीं चोर दानपेटी को तोड़कर नकदी भी चुरा ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने ग्रामीणों को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हि...