शामली, जून 2 -- राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की 10 जून को गांव काबड़ौत में प्रस्तावित विशाल जनसभा की तैयारियों को लेकर सोमवार को गांव हुरमजपुर में रालोद कार्यकर्ताओं की रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नेताओं ने जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए गांव-गांव जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा अधिकतम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। गांव हुरमजपुर स्थित रालोद नेता डॉ. विक्रांत जावला के आवास पर आयोजित बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में जनसभा की तैयारियों, संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लोगों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- हुरमजपुर में रालोद की रणनीतिक बैठक, जयंत चौधरी की जनसभा को ऐ...