सिमडेगा, मार्च 23 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के हुरदा गांव में सोमवार को कलश यात्रा के साथ 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन विधिवत रूप से प्रारंभ हो गया। कलश यात्रा के निकलते ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया और हर ओर भजन-कीर्तन की गूंज सुनाई देने लगी। कीर्तन कार्यक्रम के दौरान हुरदा बाजार टांड़ के आसपास की अधिकांश दुकानें बंद रहीं, जिससे क्षेत्र में पूरी तरह धार्मिक माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव मंदिर प्रांगण में एकत्र होकर भजन-कीर्तन में लीन हो गए। कार्यक्रम स्थल के पास स्थित सामुदायिक भवन में भंडारे का भी आयोजन किया गया। जहां श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। दूर-दराज के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। धार्मिक आयोजन में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान ...