मथुरा, मार्च 16 -- श्री कल्याण सेवा समिति बलदेव द्वारा विश्व प्रसिद्व हुरंगा के सफल आयोजन के लिए बलदेव थाना अध्यक्ष के साथ पूरी टीम को मंदिर में सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष पीतांबर पांडेय ने कहा कि श्री दाऊजी महाराज के विश्व प्रसिद्व हुरंगा को शांति प्रिय व्यवस्थिति रूप से सम्पन्न कराने में पुलिस प्रशासन का बहुत बड़ा सहयोग है। बलदेव थाना प्रभारी, कस्बा प्रभारी द्वारा सेवायतों से कई बार हुरंगा की व्यवस्थाओं को लेकर मीटिंग की गई। मंदिर सेवायत गोस्वामी बैकुंठ नाथ पांडेय ने कहा कि पुलिस प्रशासन के साथ मंदिर प्रशासन को बैठकर व्यवस्थाएं बनानी चाहिए। मंदिर का समय खुलने व बंद होने का टाइम फिक्स होना चाहिए, कभी कभी मंदिर जल्दी भी बंद हो जाता है, जिससे बाहर से आने वाले भक्तों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस अवसर पर पीतम्बर लाल पा...