आदित्यपुर, मार्च 3 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल थाना क्षेत्र के हुमिद ओपी परिसर में सोमवार दोपहर 11 केवी के जंपर पॉइंट में हुई शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस घटना में पुलिस की एक कंडम पीसीआर वैन और पुलिस द्वारा जब्त की गयी दो कंडम कार और करीब दर्जन भर कंडम बाइक पूरी तरह से जल गयी। सूचना पर थाना प्रभारी डिल्सन घटना स्थल पहुंचे और जानकारी ली। ग्रामीणों ने कहा कि विद्युत विभाग की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, जबकि पास में ही स्कूल है। जानकारी के मुताबिक हुमिद ओपी परिसर में लगे वर्षों पुराने जंपर पॉइंट में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गयी। आग की चिंगारियां और लपटें नीचे गिरने लगीं। इससे नीचे खड़े कंडम पीसीआर वैन समेत तीन कार और दर्जन भर बाइक में आग लग गयी। सभी वाहन धू-धूकर जलने लगे और कुछ ही देर में सभी वाहन जल गये। सूचना पर दमकल पहुं...