हुमा को मिली कमान, कानपुर कबड्डी टीम आगरा रवाना
कानपुर, अगस्त 3 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता आगरा में 4 से 6 अगस्त के बीच वरिष्ठ महिला कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके तहत लगे पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन सोमवार को हुआ। इसी आधार पर कानपुर मंडल की टीम की घोषणा की गई। शिविर में कानपुर, कन्नौज और फर्रुखाबाद की 17 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंतिम चयन के बाद टीम का ऐलान कानपुर कबड्डी संघ के सचिव रणविजय सिंह गहलोत ने की। टीम की कप्तानी हुमा को सौंपी गई है। चयनित खिलाड़ियों में इशिका वर्मा, रागिनी जादौन, विदुषी, कीर्ति कमल, गरिमा वर्मा, मनु, पूजा, दिव्या, अनुपम, रिगुल, कामिनी, डिंपल और दुर्गा शामिल हैं। इनमें कन्नौज की पांच खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। टीम सोमवार शाम आगरा के लिए रवाना हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.