हुमायूं कबीर भी हो सकते हैं गिरफ्तार, मछली चोरी का लगा आरोप; क्या बोले विधायक
नई दिल्ली, जुलाई 3 -- Humayun Kabir: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के नौदा से आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के विधायक हुमायूं कबीर एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। उन पर एक प्राइवेट कंपनी की जमीन पर अवैध रूप से मछली पालन और बिक्री करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि हुमायूं कबीर और उनके कुछ सहयोगियों ने एक निजी कंपनी के साथ हुए अनुबंध की अवधि समाप्त होने के बावजूद जबरन चंदरपुर बिल पर कब्जा जमा रखा है। यह करीब 280 बीघे में फैला है। यहां से सालाना लगभग करोड़ों रुपये की मछली बाजार में बेची जाती है। कंपनी का दावा है कि उनके साथ हुआ अनुबंध एक जुलाई 2025 को ही समाप्त हो गया था, लेकिन इसके बाद भी विधायक और उनके लोग गाली-गलौज और जबरदस्ती मछली पकड़ने और बेचने का काम जारी रखे हुए थे। इन आरोपों का खंडन करते हुए हुमायूं कबीर ने बहरामपुर में एक संवाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.