गोरखपुर, अप्रैल 24 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। आखिरकार दसवें दिन जलकल महाप्रबंधक रघुवेंद्र कुमार, अवर अभियंता सूर्य सेन मल्ल के साथ दिग्विजयनगर वार्ड संख्या 16 के हुमायूंपुर उत्तरी मुख्य मार्ग की दलित बस्ती में निरीक्षण करने पहुंचे। स्थानीय लोगों के अपने आक्रोश का जम कर इजहार किया। उसके बाद महाप्रबंधक के निर्देश पर जलकल विभाग ने दलित बस्तियों में जलापूर्ति पाइप लाइन का इंटरकनेक्शन नए स्तर पर करने का काम शुरू किया। हुमायूंपुर (उत्तरी) मुख्य मार्ग पर मलिन बस्तियों में पिछले 10 दिनों से भीषण गर्मी में स्थानीय नागरिक पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पार्षद ऋषि मोहन वर्मा से लगातार शिकायत कर रहे थे। पार्षद की शिकायत पर जलकल विभाग की ओर से पानी का टैंकर उपलब्ध करा दिया जा रहा था लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा था।पार्षद के दबाव ...