लातेहार, फरवरी 17 -- गारू प्रतिनिधि। वन क्षेत्र के पूर्वी रेंज में जल-जंगल-जीव-जीविका-जीवन कार्यक्रम के तहत संचालित हुनर से रोजगार पहल का भव्य समापन समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पीटीआर (साउथ) के डिप्टी डायरेक्टर कुमार आशीष उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 60 महिलाओं को सिलाई मशीन और 40 युवतियों को ब्यूटीशियन किट का वितरण किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए डिप्टी डायरेक्टर कुमार आशीष ने कहा कि गारू जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में शिक्षा का घोर अभाव है। जब तक ग्रामीणों को वैकल्पिक आजीविका के अवसर नहीं मिलेंगे, तब तक वे पूरी तरह वनों पर आश्रित रहेंगे। उन्होंने बताया कि इसी सोच के तहत क्षेत्र के सभी गांवों स...