अलीगढ़, जून 1 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बिट ग्रुप ऑफ एजूकेशन (बिटी) द्वारा हरदुआगंज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत नए प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन कमिश्नर संगीता सिंह ने फीता काटकर किया। कमिश्नर ने केंद्र में स्थापित आधुनिक कंप्यूटर लैब तथा डीडीयूजीके वाई केंद्र के प्रशिक्षण कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बन रहे हैं। छात्राओं को संबोधित करते हुए कमिश्नर ने कहा कि नारी शक्ति हर युग में समाज की प्रेरणा रही है। आज की बेटियां केवल घर-परिवार तक सीमित नहीं हैं...