समस्तीपुर, फरवरी 22 -- विकास की असली बुनियाद शिक्षा है। इसमें तकनीकी शिक्षा आज के दौर की अहम जरूरत बनकर उभरी है। बदलते समय के साथ रोजगार के स्वरूप और अवसरों में बड़ा बदलाव आया है। औद्योगिकीकरण, डिजिटल युग और तकनीकी विकास के इस दौर में युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा यानी आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग, स्किल डेवलपमेंट जैसे कोर्स बेहद जरूरी हो गए हैं। परंतु दुर्भाग्य की बात है कि जिले में तकनीकी शिक्षा के संसाधन बेहद सीमित हैं। जबकि तकनीकी छात्रों को उनके संबंधित ट्रेड के उद्योग में प्रशिक्षण देने की सुविधा मिलने लगे तो उनको नौकरी ढूंढने में परेशानी नहीं होगी। जिले के हजारों छात्र-छात्राएं तकनीकी शिक्षा की उम्मीद पाले बैठे हैं, लेकिन इनके सपने मात्र चार सरकारी आईटीआई कॉलेज पर ही निर्भर हैं। इसमें समस्तीपुर अनुमंडल के मोरदीवा में संचालित आईटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.