प्रयागराज, मई 20 -- पतंजलि ऋषिकुल में 11 से 20 मई तक आयोजित 'समर एनरिचमेंट प्रोग्राम' का रंगारंग समापन बुधवार को हुआ। शिविर में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान, कला, संगीत, खेल, कोडिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता, विज्ञापन अभिनय, जूट क्राफ्ट, कैंडल मेकिंग और विज्ञान परियोजनाओं से जोड़ा गया, जबकि वरिष्ठ वर्ग के छात्रों ने नेटवर्किंग, गेमिंग, कंटेंट क्रिएशन, फोटोग्राफी और हाइड्रोलिक ब्रिज जैसे वर्किंग मॉडल तैयार किए। डॉ. कृष्णा गुप्ता ने कहा कि शिविर का उद्देश्य बच्चों को किताबों से बाहर व्यावहारिक शिक्षा से जोड़ना था। यह भी पढ़ें- तक्षशिला स्कूल के समर कैंप में बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता निदेशिका रेखा बैद, सचिव यशोवर्धन तथा प्रधानाचार्य न...