पिथौरागढ़, जनवरी 27 -- भारतीय सेना के स्ट्रैटजिक कम्युनिकेशन में सोशल मीडिया का जिम्मा संभाल रहे कर्नल आशीष उप्रेती को विशिष्ट सेवा मेडल मिलेगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुरस्कारों को मंजूरी दी है। पुरस्कार की घोषणा होने के बाद हुड़ेती गांव के ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष ही नहीं चल रहा था बल्कि नेरेटिव वॉर भी चल रही थी। पाकिस्तान की तरफ से लगातार झूठ फैलाने की कोशिश हो रही थी जिसे लगातार भारत की तरफ से काउंटर भी किया जा रहा था। ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च होने से कई दिन पहले जब इसकी रूपरेखा बनी तभी से ही भारतीय सेना के स्ट्रैटजिक कम्युनिकेशन में इस मिशन के सफल होने और फिर दुनिया को इसकी जानकारी देने की तैयारी शुरू हो गई थी। स्ट्रैटजिक कम्युनिकेशन टीम ने इ...