जमशेदपुर, नवम्बर 29 -- जमशेदपुर।बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुड़लुग इलाके में बुधवार देर शाम अवैध देशी शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग ने पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान कई जगहों पर चल रहे देसी शराब निर्माण केंद्र (जावा भट्ठी) को ध्वस्त किया गया। मौके से भारी मात्रा में किण्वित जावा, महुआ का घोल और निर्माण सामग्री जब्त कर नष्ट की गई।आबकारी विभाग को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि हुड़लुग और आसपास के इलाकों में अवैध देसी शराब का कारोबार तेज हो गया है। इसी सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी की। टीम के पहुंचते ही कई संचालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।जावा नष्ट करने के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को जागरूक भी किया और बताया कि अवैध शराब स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होने के साथ-साथ कानूनन अपराध भी है। पुलिस ने साफ किया कि इलाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.