बिहारशरीफ, फरवरी 3 -- दो लोगों के बीच विवाद के बाद हुई मारपीट व गोलीबारी रहुई, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के हड़रहिया गांव में मंगलवार को दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से दहशत फैल गयी। गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आरोपित भाग चुका था। हालांकि, घटना में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है। मामले की जानकारी लेने के लिए सदर डीएसपी-टू संजय कुमार जायसवाल भी गांव पहुंचें। थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि रास्ते से हटने के लिए कहने पर उसका रमेश कुमार से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद अनीष ने मारपीट व दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही भगदड़ मच गयी। पुलिस के पहुंचने से पहले की अनीष फरार हो गया था। डीएसपी ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गयी है। एफएसएल की टीम को भी साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.