मोतिहारी, फरवरी 28 -- हरसिद्धि। होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परिक्ष्यमान डीएसपी रिषभ कुमार ने की। बैठक में थाना क्षेत्र के मुखिया विरेंद्र कुमार, कस्तूरी खान, रोहित सिंह, अशोक कुशवाहा , रजनीश कुमार, पैक्स अध्यक्ष ब्रजकिशोर यादव, विकास तिवारी, उत्तम सहनी, अरुण कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए परिक्ष्यमान डीएसपी रिषभ कुमार ने कहा कि होली में हुड़दंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीजे व अश्लील गाना बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जबरन किसी को रंग आदि नहीं लगाना है। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ गुलशन कुमार ने बताया कि होली के दिन प्रशासन पूरे दिन भ्रमणशील रहेगा। सादे लिबास में भी पुलिस कर्मी गश्त करेंगे और हुड़दंग करने वालों पर...