भागलपुर, मार्च 3 -- पीरपैंती थानाध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के दर्जनों गांवों में होली के मद्देनजर फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च टड़वा, दुलदुलिया, सुंदरपुर, शेरमारी, फौजदारी, शाहाबाद, सलेमपुर, हाजीपुर, कीर्तनियां, दुबौली, जगदीशपुर मोड़ आदि स्थानों से होता हुआ थाने लौटा। फ्लैग मार्च में शामिल पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने लोगों से अपील की कि पर्व शांतिपूर्वक मिल-जुलकर मनाएं और हुड़दंग करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इसी प्रकार, ईशीपुर बाराहाट थानाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में भी फ्लैग मार्च निकाला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...