चक्रधरपुर, फरवरी 25 -- मनोहरपुर, संवाददाता। मनोहरपुर थाना परिसर में मंगलवार को होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी जयदीप लकड़ा ने की। बैठक में मुख्य रूप से आगामी होली को धूमधाम से मनाने व आपसी सौहार्द के साथ मनाने को लेकर चर्चा की गई। डीएसपी जयदीप लकड़ा ने कहा होली आपसी मिलन व भाईचारे का पर्व है, इसलिए इसे मिल-जुलकर मनाएं। सभी की जाम्मेदारी है की पर्व के दौरान दूसरे किसी को परेशानी न पहुंचे। वहीं होली के दौरान नशे में व तेज रफ़्तार में बाइक चलाने वाले हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखने की बात कही। साथ ही कहा अवैध नशा करने व बेचने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मौजूद सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे। मौके पर सीओ प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी अम्मीएल एक्का, एसआई मयंक प्रसाद, एसआई लालू प्रसाद यादव, पंसस खुशबू ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.