मुंगेर, मार्च 2 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। होली पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को संग्रामपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा ने की। प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने होली के अवसर पर परंपरागत भाईचारे की भावना को बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या असामाजिक गतिविधि पर तत्परता से रोक लगाने का संकल्प लिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है, इसे मर्यादा और परस्पर सम्मान के साथ मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि, प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.