लखनऊ, मार्च 28 -- लखनऊ, संवाददाता।सआदतगंज थानाक्षेत्र में चार बाइक सवार हुड़दंगियों ने देर रात एक घर के बाहर मॉडिफाइड साइलेंसर से पटाखे और गन शॉट की आवाजें निकाली। नाक का ऑपरेशन कराकर लौटे व्यक्ति ने टोका तो दबंगों ने मारपीट करते हुए नाक पर मुक्का जड़ दिए। यही नहीं घर फूंकने की धमकी देकर करीब डेढ़ दर्जन हमलावर अंदर घुस गए। विरोध पर परिवार से हाथापाई करते हुए मोबाइल छीनने का प्रयास किया। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी गनशॉट में आवाज निकालते हुए बाइकों से भाग गए। पुलिस बुलाने पर भड़के आरोपियों ने देर रात दोबारा आकर ललकारते हुए धमकाया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।चौपटिया रोड स्थित तोप दरवाजा निवासी कपिल कुमार शुक्ल ने बताया कि नाक का ऑपरेशन कराने के बाद घर पर आराम कर रहे थे। बीते 25 मार्च की देर रात करीब 11 बजे चार बाइक सवार...