रिषिकेष, मई 10 -- स्वर्गाश्रम-बैराज मार्ग पर हूटर बजाते हुए कार दौड़ा रहे हरियाणा के चार पर्यटकों को पुलिस ने पकड़ लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान उन्हें बैराज में रोका। वाहन को चेक करने पर उसमें हूटर लगा मिला, जिस पर पुलिस ने वाहन का चालान करते हुए हूटर को कब्जे में ले लिया। दोबारा ऐसा करने पर वाहन सीज करने की चेतावनी भी दी। यातायात निरीक्षक संदीप तोमर ने बताया कि बैराज चेकपोस्ट पर पुलिस टीम नियमित रूप से वाहनों की जांच कर रही है, जिसमें नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित वाहन का चालान और उसे सीज भी किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- गोपेश्वर में सड़क पर हुड़दंगी मचाने वालों को पुलिस ने सिखाया कड़ा सबक, वाहन सीज यह भी पढ़ें- प्रेशर हॉर्न और मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 के चालान

हिंदी हिन्दुस्तान...