अररिया, मई 3 -- अररिया, वरीय संवाददाता शिक्षा विभाग के नये फरमान से जिले के शिक्षक समुदायों में मायूसी के साथ-साथ आक्रोश भी है। खासकर ऐसे शिक्षक जिन्हें जनगणना कार्य के साथ-साथ तीन घंटे स्कूलों में ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया है। पर्यवेक्षक व प्रगणक के रूप में प्रतिनियुक्ति ऐसे शिक्षकों को समझ में नहीं आ रहा है कि वे क्या करें क्या न करें। न वे कोई शक्तिमान हैं और न उनके पास न कोई जादूई छड़ी ही है कि दोनो काम कुशलतापूर्वक निपटा दें। बता दें कि शनिवार को डीईओ ने आदेश जारी किया कि जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षक-शिक्षिका अब प्रतिदिन अपने विद्यालयों में उपस्थिति दर्ज करते हुए सुबह 6.30 बजे से 9.30 बजे तक शिक्षण कार्य करेंगे, इसके बाद स्कूल से निकलकर जनगणना की डयूटी में लग जाएंगे। शिक्षा विभाग के इसी नये आदेश से जनगणना कार्य में प्रति...