गढ़वा, जून 20 -- पत्नी ने कुटुंब न्यायालय में भरण-पोषण का केस दर्ज किया है कोर्ट ने पत्नी को चार हजार मासिक खर्च निर्धारित किया था

मामले का विवरण गढ़वा, प्रतिनिधि। कुटुंब न्यायालय में पत्नी द्वारा दायर भरण पोषण केस में अजीबोगरीब मामला देखने को मिला। कोर्ट द्वारा निर्धारित भरण पोषण देने में असमर्थ पति को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची तब वह अपने पांच छोटे-छोटे बच्चों के साथ कोर्ट पहुंच गया। उसने कोर्ट को बताया कि वह बच्चों का भरण पोषण कर रहा है। वहीं वारंट लेकर पुलिस तंग कर रही है। उससे वह परेशान है। उसके साथ उनके बच्चों को भी जेल में रहने दिया जाए क्योंकि उसके जेल जाने के बाद बच्चे अकेले हो जाएंगे। उसपर कोर्ट ने वारंटी को बच्चों के साथ वापस घर भेज दिया।

पति की स्थिति मालूम हो कि मझिआंव थाना के घुरुआ गांव निवासी जाहिद खान के पुत्र मुस्तफा खा...