लखनऊ, अक्टूबर 5 -- राज्य ललित कला अकादमी (संस्कृति विभाग) की ओर से लाल बारादरी भवन स्थित अकादमी परिसर में सोमवार को 19वीं अखिल भारतीय छायाचित्र कला प्रदर्शनी 2026-27 का उद्घाटन और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। प्रदर्शनी में देशभर से प्राप्त 167 छायाकारों की प्रविष्टियों में से चयनित पोर्टफोलियो और छायाचित्र प्रदर्शित किए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भारतेन्दु नाट्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. रतिशंकर त्रिपाठी, वरिष्ठ छायाकार फोटोग्राफर सुबीर राय, वरिष्ठ कलाकार राजेंद्र प्रसाद, राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा और उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्र ने किया।प्रदर्शनी के लिए देशभर से 167 छायाकारों की प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। चयन समिति ने प्राप्त पोर्टफोलियो में से 32 छायाकारों के पोर्टफोलियो, जिनमें छह-छह छाया...