लखनऊ, फरवरी 14 -- मोहान रोड स्थित एक बिल्डिंग में चल रहे हुक्काबार में छापा मारकर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया। हुक्का गुड़गुड़ा रहे दो नाबालिग भी पकड़े गए। पुलिस ने हुक्का बार सील कर दिया है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि बुद्धेश्वर के पास एक बिल्डिंग में द अम्बर हुक कैफे में अवैध रूप से हुक्का बार चल रहा था। युवकों समेत नाबालिग किशोरों को नशा परोसा जा रहा था। पुलिस ने शनिवार को कै‌फे में छापा मारकर भारी मात्रा में हुक्का समेत प्रतिबंधित तम्बाकू को बरामद किया है। सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर तालकटोरा आलमनगर निवासी आयुष शर्मा (23) एवं सआदतगंज के अम्बरगंज निवासी मो. शमीम (33) को गिरफ्तार किया गया है। दो नाबालिग भी पकड़े गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...