रुडकी, मार्च 14 -- कोतवाली पुलिस ने हुक्का गैंग के संचालन करने वाले गैंग के मुख्य सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी तीन दिन पूर्व हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस को उसकी तलाश थी। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि दरोगा दीपक चौधरी रात्रि में गश्त कर रहे थे। इसी बीच वह पुलिस को देखकर अपनी मोटरसाइकिल वापस भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सालम निवासी घोसीपुरा थाना मंगलौर कोतवाली बताया हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.