नोएडा, मार्च 20 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। कासना कोतवाली क्षेत्र के घंघोला गांव में हुक्का को हाथ लगाने पर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया। पीड़ित के पिता ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिवन की शिकायत पर ललित, लविश, गौरव और रितिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। शिवन ने बताया कि उनके बेटे दिनेश के पास 15 मार्च को सौरभ का फोन आया और उसने अपने एक भूखंड पर बुलाया। दिनेश वहां पहुंचा तो चार पांच युवक वहां बैठकर हुक्का पी रहे थे। इसी बीच सौरभ ने दिनेश की तरफ हुक्का घुमाया। दिनेश ने हुक्का को हाथ लगाया तो कहा कि पता नहीं यह हुक्का नत्थी का है। दिनेश ने कहा कि वह नत्थी को नहीं जानता। इसी बीच सौरभ ने दिनेश और हुक्का का वीडियो बनाकर नत्थी के बेटे ललित के पास भेज दिया।...