वाराणसी, फरवरी 17 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। हुकुलगंज क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। इलाके के लगभग 200 घरों में बीते दो सप्ताह से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी के साथ कंकड़ भी आ रहे हैं, जिससे कई घरों में लगे पंप भी खराब हो गए हैं। इस कारण ज्यादातर मकानों की पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल पर रहने वाले परिवारों को पानी नहीं मिल रहा है। लोगों का आरोप है कि शिकायत करने पर आने वाले जलकल विभाग के कर्मचारी वसूली भी कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे सड़क पर उतरकर विरोध करेंगे। उधर, वाराणसी व्यापार मंडल, काशी प्रांत के अध्यक्ष प्रमोद अग्रहरी, बबलू गुप्ता, मनोज अग्रहरी, शीला देवी, शबीउल्ला और रामचंद्र गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल की किल्लत गंभीर ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.