वॉशिंगटन, नवम्बर 13 -- कहते हैं समय बड़ा बलवान होता है। एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग के मामले में ऐसा ही देखने को मिला है। हुआंग को एक महिला के साथ अवैध संबंधों और जासूसी के आरोप में इस्तीफा देना पड़ा। वहीं, जिस महिला कर्मचारी को हुआंग बेहद गया गुजरा समझते थे, वही कोलेट क्रेस अब एनवीडिया की नई बॉस है। बुधवार को कंपनी ने कोलेट क्रेस को अंतरिम सीईओ बनाया। इससे पहले वह कंपनी में वाइस प्रेसीडेंट और चीफ फाइनेंशियल अफसर हुआ करती थीं।अगस्त की मीटिंग में क्या हुआ गौरतलब है कि इस साल अगस्त में, हुआंग ने शीर्ष वित्तीय अधिकारियों के साथ एक बैठक बुलाई थी। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान इस बात पर चर्चा हुई कि एनवीडिया उन कंपनियों को अरबों डॉलर के वित्तीय गारंटी देने पर विचार कर रहा था जो उसके चिप्स खरीदने का खर्च नहीं उठा सकती ...